फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mobile and cash snatched by beating, Kurukshetra

मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mobile and cash snatched by beating, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। मारपीट करके मोबाइल फोन व 40 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कलसाना निवासी स्वतंत्र कुमार ने कहा कि वह और उसका नौकर काका अपनी सूरजमुखी बेचने के लिए अनाज मंडी आए हुए थे। मौसम खराब होने के कारण सूरजमुखी नहीं सूखी, जिसकी वजह से सूरजमुखी की ढेरी बनाकर अपने आढ़ती की दुकान के सामने ेौड के नीचे बैठे थे। रात को लगभग एक बजे उसकी ढेरी के पास दो व्यक्ति आए, जिन्हें शिकायतकर्ता ने वहां से चले जाने को कहा। दोनों उससे कहासुनी करके चले गए।

वह और उसका नौकर ढेरी के पास सो गए। लगभग डेढ़ बजे उस पर होते आंख खुल गई। वबां कुल चार लोग मौजूद थे, जिनमें से दो व्यक्ति वही थे जो पहले आए थे। सभी के हाथों में लोहे की रोड, चेन व डंडेथे। आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। जब उसका नौकर उसे छुड़ाने लगा तो दो आरोपियों ने उसे काबू कर लिया और एक व्यक्ति ने उसकी जेब से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी उसके नौकर का मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। शिकायत में कहा गया कि उन चारों हमलावरों में एक की आंख खराब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed