{"_id":"f6862656a3ef6828f71b02f60bf7b1ca","slug":"mobile-and-bike-theft-from-cooperative-bank-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक के कर्मी से नकदी, मोबाइल व बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक के कर्मी से नकदी, मोबाइल व बाइक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सहकारी बैंक में कार्यरत एक कर्मी को नशीला पपीता खिलाकर लूट लिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले कर्मी का मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल भी ले गए। बहरहाल कर्मी एलएनजेपी में उपचाराधीन है।
पूरी तरह से होश में आने के बाद ही पता चलेगा कि कितनी राशि की लूट हुई है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। सहकारी बैंक लाडवा में कार्यरत भूतमाजरा निवासी रणधीर सुबह घर से साढे़ 11 बजे निकला था। बताया गया है कि पटियाला बैंक की शाखा से उसने कुछ पैसे निकलवाए और बाद में उसके साथ यह वारदात हुई।
बताया जाता है कि रणधीर रात 11 बजे बैंक के निकट ही बिहोश मिला। वहां से गुजर रहे लोगों की जब नजर रणधीर पर पड़ी तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया है कि घटना स्थल से रणबीर की बाइक और उसका मोबाइल गायब है। उससे कितनी नकदी लूटी गई इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पूरी तरह से होश में आने के बाद इस बात का खुलासा हो पाएगा कि कितने की लूट हुई है। रणबीर के भतीजे नरेश कुमार ने बताया कि उसके चाचा को किसी ने पपीता खिलाया था, जिसे खाने के बाद वे बिहोश हो गए और फिर उनके साथ लूट हुई। जब उनसे पूछा गया कि पटियाला बैंक की शाखा से कितनी राशि निकाली गई थी तो बताया कि उन्हें पता चला कि बैंक से कोई लेन देन नहीं हुआ। वहीं पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।