फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MLA took a meeting of Health Department officials regarding Corona

संभावित तीसरी लहर को लेकर विधायक ने ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
MLA took a meeting of Health Department officials regarding Corona
कोरोना की तीसरी संभावित लहर को रोकने के लिए विधायक सुभाष सुधा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभाग से संक्रमण को रोकने और मरीजों को मिलने वाले उपचार और अन्य सुविधा की फीडबैक भी हासिल की। सीएमओ संतलाल वर्मा ने विभाग की ओर से की गई तैयारी, इंतजाम और टीकाकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप भले ही कम हो गया है, लेकिन अभी पूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को आने से रोकने के लिए नागरिक ही सबसे बड़ा योगदान दे सकते हैं। निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग अधिक सैंपल लेने के साथ जागरूक गतिविधियां तेज करें।
विज्ञापन

कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को टीके की प्रथम व दूसरी डोज लगाना सुनिश्चित करें। इस समय में घबराने की बजाए धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आगामी महीनों में पर्व आ रहे हैं, ऐेसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। नागरिक त्योहार पर निर्धारित नियमों का पालन करते हुए संक्रमण फैलाव को रोकने में अपनी जिम्मेवारी निभाएं। ऐसे में बाजारों में भीड़ होना स्वाभाविक है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, लोगों के मन से कोरोना संक्रमण का भय निकल रहा है, जबकि महामारी फैलाने वाला वायरस पहले से अधिक खतरनाक हो गया है। इसलिए हर नागरिक को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed