{"_id":"576c3aa04f1c1b5055b4841b","slug":"mla-sudha-claim-made-of-dal-chairman-will-leave-the-politics-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सुधा ने किया दावा, इनेलो का बना चेयरमैन तो छोड़ देंगे राजनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सुधा ने किया दावा, इनेलो का बना चेयरमैन तो छोड़ देंगे राजनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम सतबीर पार्षदों को शपथ दिलाते।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानेसर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ विधि समारोह के बाद विधायक ने बड़ा दावा कर दिया है। इस दावे के बाद शहरी सियासत में बड़ी हलचल शुरू हो गई है। विधायक सुधा ने दावा किया है कि यदि नप का चेयरमैन इनेलो का प्रत्याशी बन गया तो वे राजनीति छोड़ देंगे। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने इस दावे को विधायक की बौखलाहट करार दिया है। साथ ही दावा किया है कि इनेलो का ही व्यक्ति चेयरमैन बनेगा। इधर नप पार्षदों को एसडीएम ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ विधि समारोह में नवनिर्वाचित पार्षद आधे घंटे देरी से पहुंचे।
वीरवार को नगर परिषद कमरा नंबर एक में पार्षदों का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया। समारोह का वक्त 11 बजे का रखा गया था। एसडीएम सतबीर कुंडू वक्त से पहले पहुंच गए थे। लेकिन शपथ लेने वाले पार्षद आधे घंटे देरी से पहुंचे। देरी से शुरू हुए इस कार्यक्रम में एसडीएम ने सभी 31 पार्षदों को गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह के बाद किया विधायक ने दावा
शपथ विधि समारोह होने के बाद विधायक सुभाष सुधा बाहर पार्षदों से मिल रहे थे। मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा हाईकमान की ओर से जिस व्यक्ति का नाम नप थानेसर के लिए नामित किया जाएगा। उसी को चेयरमैन बना दिया जाएगा। परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि हाईकमान उमा का नाम रखती है तो उन्हें ही बनाया जाएगा। विधायक ने एक अन्य सवाल पर कहा कि यदि इनेलो समर्थित व्यक्ति चेयरमैन बन गया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
साईन के लिए पेन नहीं लाए पार्षद
नगर परिषद में नव निर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद चेयरमैनी के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है। भाजपा व इनेलो दोनो पार्टियां अपनी-अपनी चेयमैनी व वाइस चेयरमैनी का दावा कर रहे है। वहीं कुछ पार्षद दबी जुबान में परिवारवाद से छुटकारा पाने की बात भी कह रहे हैं।
सूत्रों की माने तो भाजपा की ओर से चेयरमैन के लिए संभावित नाम पहले से ही तय हो गए हैं। जिसमें उमा सुधा का नाम सबसे ऊपर है। वाइस चेयरमैन के लिए पार्षद विशाल शर्मा और पार्षद सुरेंद्र छिंदा का नाम लिस्ट में एक ही स्थान पर बताया जा रहा है।
क्योंकि ये दोनों पार्षद ही विधायक के सबसे करीबी माने जा रहे है। इधर इनेलो पार्टी भी अपने पत्तेे समय रहते खोलना नहीं चाहती है। सूत्र के अनुसार पार्टी के इनेलो नेताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के लिए बहुमत हासिल करने की रणनीति बनाई गई।
शपथ ग्रहण से पहले सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के प्रोसिडिंग रजिस्टर मेें हस्ताक्षर करने को कहा गया। लेकिन शपथ की खुशी में कई पार्षद अपने पेन तक साथ लेकर नहीं आएं। हस्ताक्षर करने में दूसरे साथियों से पेन लेकर अपनी हाजिरी लगाई।
महिलाओं को बिठाया तीसरी लाइन में
शपथ विधि समारोह में महिलाओं को पुरुषों के पीछे बैठना पड़ा। पहली और दूसरी पंक्ति में पुरुष पार्षदों ने कब्जा जमा लिया था। ऐसे में महिलाओं को उनके पीछे तीसरी पंक्ति में जगह मिली।
नो एंट्री में पार्षदों के वाहन, लगा जाम
नगर परिषद थानेसर में बुधवार सुबह जब पार्षदों का आना शुरू हुआ तो किसी ने पार्किंग और नो एंट्री का बोर्ड ही नहीं देखा। पार्षदों ने नो एंट्री जोन में वाहन खड़े कर दिए। जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। दरअसल नप क्षेत्र में नो एंट्री जोन बनाया गया है। लेकिन पार्षदों ने अपने वाहन पार्किंग में खड़े करने के बजाय सड़क पर खड़ी कर दिए।
आधा घंटा देरी से शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह
नगर परिषद थानेसर की खास बात यह रही कि यहां पर पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम तो समय से पहले ही नप कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहुंच गए थे लेकिन शपथ ग्रहण के लिए निर्धारित 11 बजे समय पर कोई भी पार्षद नप कार्यालय नहीं पहुंचे। वहीं सबसे पहले इनेलो समर्थित के पार्षद व फिर इसके बाद भाजपा समर्थित पार्षद नप पहुंचे। जिसके चलते शपथ ग्रहण समारोह का आधा घंटा पार्षदों की देरी की भेंट चढ़ गया।
प्रशासन ने दिया शनिवार तक का वक्त
25 जून शनिवार शाम 4 बजे नगर परिषद थानेसर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव के मद्देनजर बैठक होगी। जिसमें चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के लिए चुनाव आयोजित होगा। यह चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया तो ठीक नहीं तो वोटिंग से चुनाव कराया जाएगा। सभी नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण से पहले जानकारी व लिखित में दे दिया है।
सतबीर कुंडू, पीठासीन अधिकारी, थानेसर