फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MLA, SDM and NAPA president danced on patriotic songs

राज्य सरकार खिलाडिय़ों को ग्राम स्तर से ही उपलब्ध करवा रही है सभी मूलभूत सुविधाएं:रामकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
MLA, SDM and NAPA president danced on patriotic songs
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शाहाबाद में राजीव चौक पर रविवार को राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक रामकरण काला, एसडीएम कपिल शर्मा, नपा अध्यक्ष गुलशन क्वात्रा ने देशभक्ति के गीतों पर लोगों के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम में सभी मेहमानों ने भारत माता की जय के उद्घोष लगाए।
विज्ञापन

शुगर फेड के चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश में शहर व गांव स्तर पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाकर खेल का वातावरण तैयार किया है, जिसके फलस्वरूप हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करके प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है। कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करके कई गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्राम स्तर पर भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए मिनी खेल स्टेडियम के अलावा व्यायामशालाएं स्थापित की हैं ताकि गांव के खिलाड़ियों को उनके घर के नजदीक ही खेल सुविधाएं मुहैया हो सके। यह मुहिम युवाओं के लिए बेहतरीन है।नगर पालिका शाहाबाद के अध्यक्ष गुलशन क्वात्रा ने कहा कि युवा खेलों के प्रति संकल्प लें कि खेलों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और केंद्र सरकार की खेल नीति का लाभ उठाकर भविष्य में अधिक से अधिक मेडल जीतकर देश के नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed