फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MLA Ramkaran Kala did a surprise inspection of PM Shri School

Kurukshetra News: विधायक रामकरण काला ने किया पीएमश्री स्कूल का औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
MLA Ramkaran Kala did a surprise inspection of PM Shri School
शाहाबाद। विधायक रामकरण काला ने मंगलवार को जीटी रोड स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की स्वच्छता, हरियाली और विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद के नेतृत्व में अनुकरणीय कार्य हो रहा है। प्राचार्य ने उन्हें विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों और आवश्यकताओं की जानकारी दी। विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं और पुस्तकालय की आवश्यकता संबंधी मांग विधायक के समक्ष रखी, जिस पर विधायक ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। विधायक ने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कई स्कूलों को हाई स्कूल से सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड करवाया है। पीएमश्री स्कूल भी उनके कार्यकाल की देन है और इस बार के कार्यकाल में तीन और स्कूलों को पीएमश्री योजना के अंतर्गत शामिल करवाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed