फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MLA Ashok Arora enquired about the condition of the Brahmins injured in the dispute and firing

Kurukshetra News: विवाद व गोलीकांड में घायल ब्राह्मणों का विधायक अशोक अरोड़ा ने जाना हालचाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
MLA Ashok Arora enquired about the condition of the Brahmins injured in the dispute and firing
कुरुक्षेत्र। महायज्ञ के चलते हुए विवाद व गोलीकांड में घायल होने के बाद अस्पताल में उपचाराधीन ब्राह्मणों को मिलने के लिए विधायक अशोक अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल में उनका कुशलक्षेम जाना। अरोड़ा ने ब्राह्मणों पर गोली चलाने और मारपीट करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। धार्मिक आयोजन में हिंसा होना और बाउंसर तैनात किए जाना शर्मनाक बात है। अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में प्रशासन द्वारा बाउंसर तैनात किए जाने का भी विरोध किया था।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन में ऐसी घटना घटित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बासी भोजन की शिकायत करने पर इस तरह से गोली चलाना, लाठी डंडों से पीटना व ईंटें बरसाना सरासर गलत है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, वहीं कहा कि घायलों के इलाज के दौरान एक डॉक्टर की भी लापरवाही सामने आई है और इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के एसीएस से फोन पर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed