फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mistake in wheat weighing, farmers lose up to 16 kg per quintal

Kurukshetra News: गेहूं तौल में गड़बडी, किसानों को प्रति क्विंटल 16 किलोग्राम तक की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mistake in wheat weighing, farmers lose up to 16 kg per quintal
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में गेहूं के तौल की आड़ में किसानों को बड़ी चपत लगाई जा रही है। इसका खुलासा बुधवार को उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) अंबाला और विधिक माप विज्ञान विभाग कुरुक्षेत्र की संयुक्त टीम ने दबिश दी। किसानों की शिकायत पर पहुंची टीम ने एक फर्म पर 10 बैग जांचे तो सभी में पांच से साढ़े 13 किलोग्राम तक गड़बड़ी पाई गई, जो औसतन आठ किलोग्राम तक आंकी गई। इस फर्म पर 420 बैग कब्जे में लिए गए। जांच में सामने आया कि किसानों के समक्ष बैगों में नियम अनुसार 50 किलोग्राम गेहूं की भराई की जाती है वहीं बाद में इनमें अतिरिक्त गेहूं भरवा दिया जाता है। यह पोल खुलते ही न केवल दूसरे आढ़तियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा बल्कि किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

किसानों ने संबंधित फर्म संचालक के साथ नोकझोक कर रोष जताया। टीम ने मार्केट कमेटी सचिव को फर्म का लाइसेंस रद्द व कानूनी कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए। टीम के अनाज मंडी में पहुंचने से पहले मंगलवार को रातभर किसानों ने संबंधित फर्म द्वारा तौले गए गेहूं पर पहरा दिया। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की ओर से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला लाया गया लेकिन जब मंगलवार को कोई अधिकारी जांच करने नहीं पहुंचा तो उन्होंने मुख्यमंत्री उड़न दस्ता को शिकायत दी और रातभर खुद पहरेदारी करते रहे, ताकि सुबह जांच की भनक लगने पर गड़बड़ी ठीक न की जा सके।
विज्ञापन

सुबह होते ही उड़नदस्ता व मापतौल विभाग की संयुक्त टीम इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पहुंच गई। जहां उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह को साथ लेकर गेहूं का उठान कर ले जा रहे ट्रक को गेट के पास ही रुकवाया। इसमें से गेहूं से भरे पांच बैग जांचे, जिनमें तौल सही पाया गया। इसके बाद टीम 77 नंबर दुकान पर पहुंची, जहां भराई किए गए बैगों की जांच की। यहां टीम ने किसानों की मौजूदगी में 10 बैग जांचे तो उनमें पांच किलो 200 ग्राम से लेकर करीब 13 किलोग्राम तक वजन अधिक मिला। यह देख किसान ही नहीं अधिकारी भी हैरान रह गए। टीम की कार्रवाई को देख यहां गेहूं की तौल करने वाले श्रमिक भाग निकले। टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मार्केट कमेटी सचिव को फर्म का लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करवाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। हालांकि देर रात तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हो पाया था जबकि संबंधित आढ़ती से भी संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




देर रात तक जारी रही कार्रवाई, लाइसेंस होगा रद्द
संबंधित फर्म के खिलाफ देर रात तक कार्रवाई जारी रही। मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि फर्म का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। कानूनी कार्रवाई के लिए भी पुलिस को सूचित किया जा चुका है।





एसडीएम की जांच में भी मिली पांच किलोग्राम तक की गडबड़ी
शाम करीब पांच बजे एसडीएम अमन कुमार भी थानेसर अनाज मंडी में पहुंचे तो उन्होंने भी 163 ए फर्म पर तोले जा रहे गेहूं की जांच कराई। भाकियू शहीद भगत सिंह यूनियन के नेता संजीव आलमपुर व संजू नंबरदार के मुताबिक यहां भी तीन से पांच किलोग्राम तक गेहूं अधिक पाया गया। यहां पर 540 बैग को कब्जे में लिया गया और इस संबंध में भी कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed