फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mission Indradhanush's first phase begins today

Kurukshetra News: मिशन इंद्रधनुष के पहले चरण का शुभारंभ आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush's first phase begins today
कुरुक्षेत्र। सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष का पहला चरण सात से 12 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। जबकि दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर और तीसरा चरण नौ से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों का हेड काउंट सर्वे कराया जाएगा। इसमें एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर और शहरी क्षेत्रों में एनजीओ वाह फाउंडेशन के स्वयं सेवक भाग लेंगे। इस दौरान सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कवर किया जाएगा। अभियान के तहत सभी डेरों, भट्टों, झुग्गी झोपड़ियों और स्लम एरिया में टीमें जाएंगी। उप सिविल सर्जन डाॅ. मनीषा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग केंद्र पर कार्यक्रम के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत किए जाने वाले टीकाकरण का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed