फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Missing youth's scooter found on Jyotisar canal bank

Kurukshetra News: ज्योतिसर नहर किनारे मिली लापता युवक की स्कूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's scooter found on Jyotisar canal bank
कुरुक्षेत्र। सर्च अ​भियान के लिए नहर में उतरते गोताखोर प्रगट सिंह।
कुरुक्षेत्र। 7बी काॅलोनी निवासी पवन कुमार रविवार से ही घर से लापता हैं। ज्योतिसर नहर के किनारे रविवार देर रात एक लापता हालात में खड़ी स्कूटी देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी को अपने कब्जे में लिया और स्कूटी के मालिक का पता लगाया। पुलिस अब उसकी स्कूटी नहर किनारे मिलने से उसके नहर में छलांग लगाए जाने की आंशका जता रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को सूचित कर सोमवार को गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं लग पाया। परिजनों ने बताया कि पवन रविवार रात करीब नौ बजे घर से दवाई लेने के लिए बाहर गया था और देर रात तक नहीं लौटा। पवन के चचेरे भाई गुलशन कुमार ने बताया कि पवन कई साल से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था और उसकी दवाइयां भी चल रही थीं। परिवार ने पवन के मेडिकल स्टोर पर भी पता किया, परंतु पवन वहां दवाइयां लेने के लिए नहीं गया। परिवार ने बताया कि सुभाष मंडी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की दरखास्त दी। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अभी तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत या गुमशुदगी का की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed