फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Missing woman's body recovered from canal, Kurukshetra

लापता महिला का शव नहर से बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body recovered from canal, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी पुल के पास सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) से एक महिला का शव झाड़ियों में फंसा लिया। मृतक महिला की शिनाख्त कर्मजीत कौर (35) वासी इस्माईलाबाद के रूप में हुई।
महिला निजी स्कूल में साफ सफाई का काम करती थी। परिजनों ने 21 फरवरी को महिला के लापता होने की शिकायत इस्माईलाबाद थाने में दर्ज कराई थी। उसी दिन महिला का बैग झांसा हेड से बरामद हुआ था। केयूके थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एसवाईएल नहर में दबखेड़ी पुल के पास एक महिला का शव झाड़ियों फंसा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर प्रगट सिंह ने अपनी टीम गुरविंद्र, सिंदर व बिंद्र के साथ मिलकर शव को बाहर निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई और इस्माईलाबाद पुलिस को सूचना दी। इस्माईलाबाद पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
विज्ञापन

थाना इस्माईलाबाद प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि मदन लाल वासी संत नगर कॉलोनी ने 21 फरवरी को दर्ज शिकायत में कहा था कि उसकी पत्नी कर्मजीत कौर एक निजी स्कूल में सफाई का कार्य करती है। वह सुबह आठ बजे घर से स्कूल में सफाई करने गई थी, मगर देर रात तक घर नहीं लौटी थी। उन्होंने स्कूल तथा रिश्तेदारीं में भी पता किया था, मगर उसका सुराग नहीं लगा था। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने नहर से महिला का शव बरामद कर लिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed