{"_id":"60c116eb8ebc3e0d951beffb","slug":"missing-adnan-s-body-recovered-from-canal-track-kurukshetra-news-knl72609380","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर से लापता हुए मेरठ के 26 वर्षीय युवक अदनान का शव नहर की पटरी से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर से लापता हुए मेरठ के 26 वर्षीय युवक अदनान का शव नहर की पटरी से बरामद
विज्ञापन
मेरठ से अपनी कार में एक फौजी को जम्मू छोड़ने के लिए घर से निकले 26 साल के मोहम्मद अदनान का शव मंगलवार को शांतिनगर (कुरड़ी) से गुजर रही नहर की पटरी से बेकार अवस्था में बरामद हुआ। थाना झांसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेजा, लेकिन शव की हालात को देखते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। आज वीरवार को मोहम्मद अदनान के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंजिशन हत्या करने का मामला दर्ज किया है। मोहम्मद अब्बास वासी भैसानी इस्लामपुर शामली (यूपी) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सात बहन-भाइयों में उसका सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद अदनान एमबीए कर रहा था। लॉकडाउन के चलते वह सवारियां ले जाने का काम करता था। पांच जून सुबह करीब 10 बजे भी वह मेरठ कैंट से एक फौजी को जम्मू छोड़ने के लिए चला था। अगले दिन फौजी को जम्मू छोड़ने के बाद सुबह उसकी बात अदनान से हुई थी।
सुबह 10 बजे वह उसने फोन पर बताया कि वह अंबाला के निकट पहुंच गया है। उसके बाद से उसका अदनान से कोई संपर्क नहीं हुआ था। 8 जून शाम करीब 4 बजे उसे थाना झांसा पुलिस ने सूचना दी कि उसके बेटे अदनान का शव गांव शांति नगर के निकट नहर की पटरी से बरामद हुआ है। सूचना पर वे तुरंत गांव झांसा पहुंचे और शव की शनाख्त उसके बेटे अदनान के रूप में हुई। उसके शरीर से आधे कपड़े गायब थे। उसके शरीर का पिछला हिस्सा जानवर द्वारा खाया हुआ था। आरोप है कि किसी ने रंजिशन उसके बेटे की हत्या कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। झांसा पुलिस के साथ सीआईए-2 मामले की जांच कर रही है। सीआईए-2 के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जीरकपुर से अदनान की कार बरामद हुई है। ऐसे में अदनान जिला कुरुक्षेत्र कैसे पहुंचा पुलिस उसका पता लगा रही है।
विज्ञापन
आज खानपुर मेडिकल कॉलेज में होगा शव का पोस्टमार्टम
झांसा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एलएनजेपी अस्पताल भेजा था, लेकिन शव बुरी तरह से गल चुका है तथा जानवरों द्वारा नोचा गया है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम आज वीरवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों के पैनल द्वारा कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण उजागर होंगे। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।