फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Miss Sapna won the title of best runner

Kurukshetra News: कुमारी सपना ने जीता सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Miss Sapna won the title of best runner
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत मैनेजिंग डायरेक्टर, शुगर मिल राजीव प्रसाद ने बतौर मुख्यातिथि की। खेलकूद समारोह की सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब कुमारी सपना (बीए द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया जबकि इसमें 193 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधन कमेटी के उपप्रधान महेंद्र कंसल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आरती त्रेहन ने छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यातिथि राजीव प्रसाद ने कहा कि प्रतिभा को मेहनत के माध्यम से ही बाहर निकाला जा सकता है व उन्होंने छात्राओं को अनुशासन एवं ईमानदारी से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि एवं मैनेजिंग कमेटी के द्वारा ध्वजारोहण व मार्च-पास्ट के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

फुटबाॅल टीम की कैप्टन रेनू ने सभी खिलाड़ियों को खेलकूद प्रतियोगिता में अनुशासन एवं गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डाॅ. सोनिया मलिक के निर्देशन में छात्राओें ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं 100 मीटर हिट्स, शॉट पुट, 800 मी. दौड़, लंबी छलांग, 200 मी. हिटस्, चाटी रेस, 400 मीटर, रिले रेस, तीन टांग प्रतियोगिता, लंबी कूद और नींबू दौड़ आदि में भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधकारिणी समिति के प्रधान राम लाल गुप्ता ने शिरकत की। समापन समारोह में मुख्यातिथि ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed