फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Miscreants opened fire on the commission agent in broad daylight

Kurukshetra News: बदमाशों ने दिनदहाड़े आढ़ती पर चलाईं गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Miscreants opened fire on the commission agent in broad daylight
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में दिनदहाड़े बुलेट बाइक पर आए बदमाशाें ने कार सवार आढ़ती को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में गर्दन और छाती में गोलियां लगने से आढ़ती बुरी से जख्मी हो गया। लहूलुहान अवस्था में आढ़ती को अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के बाद बदमाश अनाज मंडी से गांव चम्मू जाने वाले मार्ग से फरार हो गए। पहली गोली लगने के बाद जख्मी होकर कार से नीचे गिरने पर भी बदमाश आढ़ती पर फायरिंग करते रहे। उधर, सूचना पाकर थाना और सीआईए-एक की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस वारदात के बाद से आढ़ती वर्ग में भय का माहौल है। आढ़ती जिला प्रशासन से तुरंत मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े पांच बजे जिला अंबाला के महलां गांव के रहने वाले आढ़ती हरविलास अपनी कार में सवार होकर निजी काम से जा रहे थे। अभी वे अनाज मंडी में बीचोंबीच चौक पर पहुंचे ही थे कि बुलेट बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी कार के साइड में आकर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने तीन फायर किए, जिसमें कार का शीशा तोड़ते हुए गोली उनकी गर्दन व छाती में जाकर लगी। वारदात के बाद आरोपी माैके से फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आढ़ती हरविलास स्वयं ही कार चला रहे थे। उसी समय दो बदमाश बुलेट पर सवार होकर आए। उनमें से एक बदमाश बुलेट मोड़कर उसे स्टार्ट करके खड़ा हो गया। दूसरे बदमाश ने कार का शीशा तोड़कर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिए। पहली गोली लगने के बाद आढ़ती कार से बाहर निकल गया और नीचे गिर गया। उसके बाद बदमाश ने फिर से उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आसपास के लोगों को लगा बच्चे बजा रहे पटाखे
ज्यादातर लोगों को गोलियों की आवाज सुनकर लगा कि त्योहारी सीजन के चलते आसपास बच्चे पटाखे बजा रहे होंगे, मगर जैसे ही लोगों को आढ़ती काे गोली लगने की सूचना मिली तो खबर पूरे शहर में फैल गई। उधर, बदमाश भी अपना काम करके फरार हो गए थे।



आढ़ती कर रहे सुरक्षा की मांग
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद कंसल ने कहा कि इस वारदात से आढ़ती वर्ग में भय का माहौल है। धान और त्योहारी सीजन में इस तरह की वारदात पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। मांग है कि अनाज मंडी में सीजन के दौरान मंडी के द्वार पर पीसीआर या सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाए।


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीआईए की टीम भी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आसपास और अन्य जिले में सूचना देकर नाकाबंदी करा दी थी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed