फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Miscreants attacked father-son riding car with the intention of robbery, case registered

लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने कार सवार पिता-पुत्र पर किया हमला, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Miscreants attacked father-son riding car with the intention of robbery, case registered
पिहोवा-ढांड रोड पर गांव अरनैचा के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने आढ़ती की कार रोककर लूटपाट के इरादे से हमला बोल दिया। इस हमले में पिता-पुत्र को चोटें आई हैं। मौके पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश ढांड की तरफ फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दी अपनी शिकायत में मॉडल टाउन वासी अमन गर्ग ने कहा कि उनकी ढांड अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। वह मंगलवार की रात अपने पिता राज कुमार गर्ग के साथ अपनी कार से अपने घर पिहोवा जा रहा था। उनके पास कैश भी था। जैसे ही वह लोग गांव अरनैचा पावर हाउस के पास पहुंचे तो अचानक बाइक सवार तीन युवकों ने अपनी बाइक उनकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। जब तक वह कुछ समझते बदमाशों ने उसकी गाड़ी का चालक साइड का शीशा तोड़ा दिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

हमलावरों ने मारपीट करते हुए कैश से भरा बैग भी छीनने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनका शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। ग्रामीण को अपनी ओर आते देख आरोपी बाइक पर सवार होकर ढांड की तरफ फरार हो गए इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मौका मुआयना किया। इसके बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है आढ़ती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed