फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minor arrested due to viral photo, country made pistol recovered

Kurukshetra News: वायरल फोटो से नाबालिग गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Minor arrested due to viral photo, country made pistol recovered
कुरुक्षेत्र। सीआईए दो की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो के आधार पर 17 वर्षीय नाबालिग को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी नाबालिग उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का निवासी है और वह पिछले दो तीन दिनों से शाहाबाद के सुंदरपुर पुल के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहा था।
विज्ञापन

सीआईए टीम नए बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी, तभी टीम के सरकारी मोबाइल पर एक वायरल फोटो आई, जिसमें एक युवक देसी कट्टा लिए नजर आ रहा था। पुलिस ने तुरंत मुखबिरों को सक्रिय किया और सूचना मिली कि यह किशोर शाहाबाद में रहता है। इसके बाद टीम ने सुंदरपुर पुल के नीचे पहुंचकर उक्त किशोर को हिरासत में लिया, जिसका हुलिया फोटो से मेल खाता था। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसका चैंबर खाली था।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोर के खिलाफ थाना शहर थानेसर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कट्टा कहां से आया और इसे किसने सप्लाई किया। कोर्ट के आदेश पर किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed