{"_id":"68f54e7a9db2776dee032d13","slug":"minor-arrested-due-to-viral-photo-country-made-pistol-recovered-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-144136-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सुगनी देवी आर्य स्कूल के खिलाड़ियों ने ओवरऑल ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सुगनी देवी आर्य स्कूल के खिलाड़ियों ने ओवरऑल ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
लाडवा। सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र के जाट धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें जि लेभर के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सुगनी देवी आर्य स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल अधिकतम पदक जीते, बल्कि ओवरऑल ट्रॉफी पर भी कब्जा किया।
स्कूल के वारिस, कुंज, लक्षिता, सिद्धार्थ और रूही ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनीषा और अवनी ने रजत पदक जबकि रिमन, मानवी और निधि ने कांस्य पदक हासिल कर स्कूल की शान बढ़ाई।
प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने बताया कि इन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है, जो आगामी सप्ताह में आयोजित की जाएगी। यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और कोच करणजीत के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी, को-ऑर्डिनेटर और सभी शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को प्रोत्साहित किया। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।