फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minor accused aunt and family of harassment and threats

Kurukshetra News: नाबालिग ने बुआ और परिवार पर लगाए उत्पीड़न व धमकी के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Minor accused aunt and family of harassment and threats

विज्ञापन
शाहाबाद। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक 15 वर्षीय नाबालिग ने अपनी बुआ व उसके परिवार पर अपने माता-पिता की मौत के बाद जेवरात हड़पने व जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं।



दिसंबर 2024 में माता पिता की मृत्यु के बाद नाबालिग को पंचायत ने उसके दादा के भाई को सौंप दिया था, लेकिन उसकी बुआ ने उसे अपने साथ रखना शुरू कर दिया। अब उसने आरोप लगाया कि बुआ और उसके परिवार ने उसे डराया-धमकाया, गाली-गलौज करते हुए उसे उसके माता-पिता के पास भेज देने की धमकियां दी हैं व इसके साथ उसे अपने किसी भी रिश्तेदार से मिलने तक नहीं दिया।
विज्ञापन


इस सब घटना क्रम से पहले उसने अपने दादा के भाई धर्मवीर को सारी बात बताई और एक पंचायत बुलाकर फैसला लिया गया कि बुआ व उसका परिवार गांव से वापस अपने गांव चला जाएगा। अब नाबालिग ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत के फैसले के अनुसार जाते समय बुआ का परिवार उसके माता-पिता और दादा-दादी के जेवरात ले गए और धमकी दी। कुछ दिन बाद बुआ अपने पति, सास और अन्य लोग के साथ फिर घर आई घर का अन्य सामान बांधा और धमकाते हुए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का पासवर्ड बदल गई, जिसे उसने मैकेनिक से दोबारा रिसेट करवा रिकॉर्डिंग निकलवाई। अब बुआ उसे आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस इस मामले में दूसरे पक्ष के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अभी तक मामले में दूसरे पक्ष ने पुलिस को कोई बयान दर्ज नहीं करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed