{"_id":"57e822d04f1c1bb723573dc7","slug":"ministers-and-legislators-are-beginning-to-smell-of-corruption-mp-ashwini","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों और विधायकों से भी आने लगी है भ्रष्टाचार की बू : सांसद अश्विनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों और विधायकों से भी आने लगी है भ्रष्टाचार की बू : सांसद अश्विनी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंत्रियों और विधायकों से भी आने लगी है भ्रष्टाचार की बू : सांसद अश्विनी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अश्विनी चोपड़ा ने रविवार को पीएम से लेकर सीएम तक और मंत्रियों से लेकर विधायक तक को अपने निशाने पर रखा। यहां तक कि अफसरशाही पर भी बेलगामी का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। करनाल से सांसद चोपड़ा रविवार को पंचनंद समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से बातचीत और कार्यक्रम के दौरान सांसद ने यहां तक कह दिया कि वे पाकिस्तान के मुद्दे पर पीएम से खुश नहीं है। पाकिस्तान को उसकी ही जबान में जवाब देना चाहिए।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान सांसद ने कहा कि पाकिस्तान तब तक बाज नहीं आएगा, जबतक उसकी जबान में ही उसे मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के रवैये से खुश नहीं है।
... तो अगली बार दूंगा पांच सांसद
सांसद चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश की बागडोर अब उत्तरी हरियाणा के गैर जाट व्यक्ति के हाथों में है। यदि पंजाबी समाज एकजुट रहा तो अगले लोकसभा चुनाव में पांच सांसद देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले कई सालों तक दक्षिणी हरियाणा का कोई नेता प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा।
विज्ञापन
मंत्रियों, विधायकों और अफसरशाही पर कसा तंज
सांसद ने प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों पर भी अप्रत्यक्ष रूप से तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि अब तक मंत्रियों और विधायकों से भी भ्रष्टाचार की बू आने लगी है। अफसरशाही पर उनका कहना था कि प्रदेश के अफसर सिर्फ सीएम की सुनते हैं। यहां तक कि सांसद यदि अपने क्षेत्र में आते हैं और यदि कोई काम अफसरों को कहे तो वह तक नहीं सुनते। सांसदों के पास कुछ नहीं रहा। बस अपने हलकों में आते हैं। कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस चले जाते हैं।