{"_id":"5787e3e24f1c1b027d13fbab","slug":"minister-we-have-also-cut-power-to-disturb-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी, हम भी बिजली कट से हो चुके परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी, हम भी बिजली कट से हो चुके परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक बैठक में बिजली कट होने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जींद में एक जेई को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन कुुरुक्षेत्र में लगातार कट से हजारों लोग हर दिन परेशान हो रहे हैं। बिजली निगम के प्रति लोगों को गुस्सा भी बढ़ रहा है, साथ ही मंत्री से चुटिले अंदाज में गुहार भी लगाई जा रही है कि हम भी बिजली कट से परेशान हो चुके हैं, हम क्या करे? स्थिति यह है कि रोज हर दस मिनट में वॉल्टेज की समस्या के बाद बिजली कट हो रहा है। खासकर सलारपुर रोड स्थित एकता विहार में स्थिति ज्यादा ही खराब है। शहर के कई क्षेत्रों में भी बिजली कट से लोग परेशान हो रहे हैं और धरने प्रदर्शन तक के लिए मजबूर हो रहे हैं।बिजली निगम फीडरों पर अतिरिक्त लोड होने की बात कह कर पल्ला झाड़ रहा है।
शहर में बिजली कट और लो वॉल्टेज की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। एकता विहार में पिछले कई दिनों से यह समस्या लगातार हो रही है। रात में साढ़े दस बजे के बाद अचानक वॉल्टेज कम ज्यादा होना शुरू हो जाता है। इसके बाद बिजली चली जाती है। रात भर बिजली की आंख मिचौली से कॉलोनीवासी परेशान हैं। इधर शहर के शांतिनगर, गांधीनगर, झांसा रोड सहित कई क्षेत्रों पॉवर कट की समस्या हो रही है। बुधवार रात को जब लोगों के सब्र का बांध टूटा तो झांसा रोड़ पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। यह जाम तब तक लगा जब तक बिजली वापस नहीं आई और यह आश्वासन नहीं मिला कि रात में कट नहीं लगेगा। इधर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को बिजली कट से परेशान होकर डीसी ऑफिस पहुंच कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीसी को ज्ञापन देकर कट से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
35 फीडर फिर भी समस्या
कुरुक्षेत्र डिवीजन के अर्बन एरिया में 35 फीडरों के जरिये बिजली सप्लाई की जाती है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फीडरों की क्षमता के हिसाब से लोड ज्यादा हो जाता है।एक फीडर पर 250 एमपीएच का भार दिया जाता है। अगर इससे ज्यादा की क्षमता उपकरण लगे हुए हैं। ऐसे में बिजली कट या वॉल्टेज की कमी होती रहती है। इसका जिम्मेदार भी विभाग आम लोगों को ही मानता है। अधिकारियों की माने तो घरों में यदि एक एसी की क्षमता के आधार पर बिजली दी जाती है और उस घर में इससे ज्यादा एसी, कूलर, पंखे आदि चलाए जाते हैं ऐसे में वॉल्टेज कम होता रहता है। ऐसा ज्यादातर घरों में हो रहा है कि क्षमता से ज्यादा बिजली खपत की जाती है। जिससे फीडरों पर अतिरिक्त लोड बढ़ जाता है। यही कारण है कि बिजली समस्या हो रही है।
विज्ञापन
यहां यहां लगे हैं इतने फीडर
कुरुक्षेत्र अर्बन एरिया में 35 फीडर है, साथ लगतेे गांवो में 2 फीडर, जिले के अन्य गांवों के लिए इन्हीं 35 फीडर से बिजली दी जा रही है। इंडस्ट्रीयल क्षेत्र के लिए 2 फीडर है।
शाहाबाद डिविजन के अर्बन क्षेत्र में 4 फीडर, साथ लगते गांवो में 3 फीडर और शाहाबाद के गांवो में 34 फीडर लगे हुए हैं। इंडिस्ट्रीयल क्षेत्र के लिए 2 फीडर ।
पिहोवा डिविजन के रिहायशी क्षेत्र के लिए 4 फीडर, साथ लगते गांव में 3 फीडर अन्य गांवो में 29 फीडर बिजली विभाग ने लगाए हैं। इंडस्ट्रीयल क्षेत्र के लिए 1 फीडर लगाया हुआ है।