{"_id":"672554e24b9fb8f0360d9cd4","slug":"minister-shyam-rana-bowed-his-head-at-maa-bhadrakali-shaktipeeth-after-fulfilling-his-vow-of-victory-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126341-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मंत्री श्याम राणा ने जीत की मन्नत पूरी होने पर मां भद्रकाली शक्तिपीठ में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मंत्री श्याम राणा ने जीत की मन्नत पूरी होने पर मां भद्रकाली शक्तिपीठ में टेका माथा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कैबिनेट मंत्री रादौर से विधायक श्याम सिंह राणा चुनाव में विजय होने और मंत्री बनने के बाद शुक्रवार को मां भद्रकाली शक्तिपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने शक्तिस्थल श्री देवीकूप पर मां की पूजा की व माथा टेका और जीत की मन्नत पूरी होने के बाद अश्वों का जोड़ा पुष्पांजलि के साथ मां के चरणों में चढ़ाया। मंत्री श्याम राणा ने टिकट वितरण से पहले, वितरण के बाद, चुनाव से पहले, मतदान वाले दिन तथा मतगणना के दिन भी मां के दर्शन से ही अपनी शुरुआत की थी।
दीपावली व हरियाणा दिवस के मौके पर पहुंचे कृषि मंत्री ने मां से प्रार्थना की कि वे हरियाणा वासियों पर इसी प्रकार अपना आशीर्वाद बनाए रखें तथा प्रदेश वासियों की वे और भी अधिक शक्ति से सेवा कर सकें। ऐसी प्रार्थना के साथ माता रानी जी के दर्शनों के लिए आए हैं।
पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने उन्हें मां की लाल चुनरी ओढ़ाई तथा प्रसाद व आशीर्वाद देकर उनके सेवा भावी यशस्वी जीवन की मंगल कामना की। उसके बाद मंत्री ने उन्होंने आरती-वंदन किया और मां को पंचमेवा एवं केलों का भोग लगाया। इसके बाद मां के दाएं टखने के चांदी स्वरूप पर दूध, दही, मक्खन, शहद, घी, गुलाब जल, चंदन, केसर, गंगाजल इत्यादि का लेप भी किया गया। वहीं शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने भी सपरिवार मां भद्रकाली के दर्शन व विधिवत पूजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।