{"_id":"63c7e6668dbc13338f3b3f11","slug":"minister-sandeep-singh-told-the-allegations-of-molestation-against-him-as-baseless-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: संदीप सिंह ने पिहोवा सरस्वती तीर्थ व गुरुद्वारा में टेका माथा, बोले- आरोप लगाने से दोषी नहीं होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: संदीप सिंह ने पिहोवा सरस्वती तीर्थ व गुरुद्वारा में टेका माथा, बोले- आरोप लगाने से दोषी नहीं होता
Wed, 18 Jan 2023 06:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:00 PM IST
सार
संदीप सिंह का कहना है कि वे राजनीतिक व्यक्ति है और उन पर आरोप लगाया जाना स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि लगाए गए आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
संदीप सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के राज्यमंत्री एवं महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपी संदीप सिंह बुधवार को पिहोवा पहुंचे, जहां उन्होंने सरस्वती तीर्थ व गुरुद्वारा में माथा टेका। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं बन जाता। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी जांच कर रही है और उन्हें पूरा भरोसा है कि एसआईटी मामले की गहनता व निष्पक्षता से जांच करते हुए दूध का दूध व पानी का पानी कर देगी। वे पहले से ही कहते रहे हैं कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
संदीप सिंह का कहना है कि वे राजनीतिक व्यक्ति है और उन पर आरोप लगाया जाना स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि लगाए गए आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। किसी पर आरोप लगाना या कुछ भी बोलना आसान है, लेकिन सच्चाई साबित करना अलग होता है। उन्होंने कहा कि वे सरस्वती मां के दर्शन करने पहुंचे हैं। गुरुद्वारे में माथा टेका है। उन्होंने आम जन में सुख समृद्धि की कामना की है।
विज्ञापन