फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister of State for Sports raided the municipality office, found flaws, Kurukshetra

खेल राज्य मंत्री का नगर पालिका कार्यालय पर छापा, मिली खामियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Sports raided the municipality office, found flaws, Kurukshetra
पिहोवा नगरपालिका में रिकॉर्ड जांचते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह शुक्रवार सुबह अचानक ही नगर पालिका कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंच गए। मंत्री को सामने खड़ा देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मंत्री ने एनडीसी रूम में जाकर जांच की तो उन्हें कई खामियां मिली। काफी समय से एनडीसी जारी नहीं की गई थी, जिन्हें लेकर खेल राज्यमंत्री ने कर्मचारियों को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि सभी एनडीसी तुरंत जारी की जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि आइंदा किसी भी तरह की कोई कमी पाई गई तो उस कर्मचारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा।
उन्होेंने निर्देश दिए यदि कोई आपत्ति है तो लिखित रूप में आवेदक को सूचित करें। वरना काम रोकने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने हाउस टैक्स, सेनेटरी शाखा एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की। साथ ही हिदायत भी दी कि अगर कोई कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर किसी कार्य के लिए जाएगा तो उसे अधिकारी को अवगत कराना होगा। कोई कर्मी अवकाश पर हो तब भी पालिका में अपने काम से आने वाले लोगों के काम रुकने नहीं चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को व्यवस्था बनानी होगी।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। यदि कोई कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइल को लालच वश रोकता पाया गया तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पार्षदों से मुलाकात की और कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर निर्देश दिए कि भ्रष्टाचार से दूर रहें। यदि भ्रष्टाचार के मामले में कोई लिप्त पाया गया तो उसे बचाने में कोई भी सिफारिश काम नहीं आएगी। वे स्वयं ऐसे कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसे सलाखों के पीछे भेजने का काम करेंगे। जो लोगों से काम लटका कर जबरन वसूली करता पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलनरत कर्मियों से मिले
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने पालिका परिसर में बैठे आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों से भी मुलाकात की। उन्हें आश्वासन दिया कि उनकीञ जायज मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से आह्वान करते हुए कहा की अपनी मांग रखने के साथ-साथ वे ड्यूटी को भी निभाएं और काम बंद न करें। उनके इस कदम से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। काम के साथ-साथ वे अपनी मांग को भी सभ्य तरीके से सरकार के समक्ष रखें। मुख्यमंत्री कर्मचारियों की समस्याएं दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed