फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister of State for Sports inaugurated the 72nd Van Mahotsav by planting a sapling on Brahmasarovar

खेल राज्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर पर पौधा लगाकर किया 72वें वन महोत्सव का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Sports inaugurated the 72nd Van Mahotsav by planting a sapling on Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र।जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में पौधारोपित करते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह । - फोटो : Kurukshetra
जिला वन विभाग द्वारा रविवार को ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट पर 72वां वन महोत्सव मनाया गया, जिसका शुभारंभ खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, शुगर फेड के चेयरमैन व विधायक रामकरण काला, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त मुकुल कुमार, लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने भी ब्रह्मसरोवर के घाट पर पौधे लगाए। इसके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया और ई-पौधशाला एप का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि के 134 तीर्थों पर पंचवटी वाटिका स्थापित करने की मुहिम को शुरू कर दिया गया है। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में हजारों सालों से वृक्षों की महत्ता रही है। इस पावन धरा कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने वट वृक्ष के नीचे ही गीता के उपदेश दिए और महात्मा बुद्ध ने एक विशाल पेड़ के नीचे ज्ञान की प्राप्ति की थी। इसलिए पेड़ लगाना हमारे संस्कारों में शुमार है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 11.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए जल शक्ति मिशन के तहत 3.94 लाख पौधे, पौधागिरी के तहत स्कूलों व कॉलेजों में 78 हजार, समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से एक लाख पौधे, फॉरेस्ट्री स्कीम के तहत 4 लाख पौधे, पंचायती भूमि पर 33 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा शानदार स्वागत गीत की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम का संचालन डीआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, एसडीएम लाडवा अनुभव मेहता, जिप सीईओ अश्वनी मलिक, वन मंडल अधिकारी रविंद्र, डीएसपी सुभाष कुमार मौजूद रहे।

यह प्रतिभागी हुए सम्मानित
इस दौरान वन विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम गीता निकेतन स्कूल की शिवाशी, दूसरे स्थान पर लक्ष्मी, तृतीय स्थान पर कार्तिक को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पेंटिंग के सीनियर वर्ग में लावान्या प्रथम, कनिष्का को दूसरे, मनी को तीसरे, जूनियर वर्ग में प्रथम आने पर रिशिमा, दूसरे स्थान पर द्वितीय व तीसरे स्थान पर आने वाली छात्रा सुजल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र।जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्रा को सम्मानित करते खेल राज्यम

कुरुक्षेत्र।जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्रा को सम्मानित करते खेल राज्यम- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed