फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister of State for Sports distributed BPL cards

खेल राज्यमंत्री ने वितरित किए बीपीएल कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Sports distributed BPL cards
पिहोवा में बीपीएल कार्ड धारक में कार्ड वितरित करते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह सोमवार को कहा कि परिवार पहचान पत्र से बीपीएल कार्ड योजना को जोड़कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पात्र परिवारों को लाभ पहुंचाने के साथ बिचौलियों पर कड़ा प्रहार किया है। पीपीपी से बीपीएल अन्य योजनाएं जुड़ने से सरकारी योजनाओं के लाभ में पारदर्शिता आएगी। इससे अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।
संदीप सिंह सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में बीपीएल कार्ड धारकों में कार्ड वितरित कर रहे थे। उन्होंने सभी 17 वार्डों के लोगों में बीपीएल कार्ड वितरित किए। इस दौरान 100 से अधिक लोगों को कार्ड दिए गए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व बिचौलिए और गलत लोगों को लाभ पहुंचाने वाले एजेंट जनता को गुमराह करते थे। चंद पैसों के लालच में ये लोग अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचा देते थे। इससे बीपीएल के अधिकतर पात्र इस योजना से वंचित रह जाते थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में जब यह समस्या आई तो उन्होंने वादा किया था कि वे गरीब आदमी के जूते दफ्तरों के चक्कर काटने में नहीं घिसने देंगे। उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। पहले चरण में पिहोवा के करीब सात हजार कार्ड बन चुके हैं। सिरसा और कुरुक्षेत्र जिले से सबसे पहले यह योजना शुरू की गई है। इसके अलावा जिन लोगों की आय एक लाख 80 हजार से कम है उन्हें भी बीपीएल की श्रेणी में रखते हुए कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि परिवार पहचान पत्र से जुड़ी योजनाओं में जो मोबाइल नंबर पात्र व्यक्ति ने दिया है उसे चालू रखें। उस पर आने वाले मैसेज पर लिंक को जरूर पढ़ें, क्योंकि लिंक व मैसेज से ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी। इस मौके पर राकेश पुरोहित, अशोक सिंगला, गीता डाबर,मनमोहन चक्रपाणि, सुखविंद्र सिंह बिट्टू, रामधारी शर्मा, योगेश लक्की, बब्बी नंबरदारआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed