फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister of State for Sports announced grant for the repair of houses of three needy families

तीन जरूरतमंद परिवार के मकान की मरम्मत के लिए खेल राज्यमंत्री ने की ग्रांट देने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Sports announced grant for the repair of houses of three needy families
पिहोवा। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गांव झांसा का दौरा करके वहां बरसात के दौरान मकानों को हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान गांव की महिला अमन रानी, चमेली देवी व शांति ने बताया कि उनके मकान जर्जर होने के कारण बरसात में छत गिरने का डर है और एक दो मकानों की छत तो गिर भी चुकी है। खेल राज्यमंत्री ने शीघ्र तीनों महिलाओं को एक-एक लाख रुपये की मदद मकान की मरम्मत के लिए देने की घोषणा की। इससे पहले अपने निवास स्थान गांव टिकरी में लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

खेल राज्य मंत्री ने नगरपालिका सचिव अंकुश पराशर को निर्देश दिए कि कस्बे में साफ सफाई की व्यवस्था के लिए नगर पालिका उचित प्रबंध करें। यदि सफाई कर्मियों की संख्या कम है तो उसकी वैकल्पिक व्यवस्था कैसे की जा सकती है उन सब विषयों पर रिपोर्ट तैयार करके उन से चर्चा करें। राज्यमंत्री ने कहा कि वे सभी विभागों से उनके निर्माण कार्यों, साफ-सफाई के कार्यों एवं अन्य कार्य जिन की वीडियोग्राफी हो सकती है। उनकी रिपोर्ट फोटो और वीडियो के माध्यम से लिया करेंगे। जिसके बाद समीक्षा की जाएगी कि कितना काम अधिकारियों ने पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सुरेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि गांवों में लिंक रोड पर ब्रेकर बनाने की मांग को संज्ञान में लेकर उस पर कार्रवाई करें। जिन गांवों की सड़कों में गड्ढे हैं, उन्हें दुरुस्त करवाने की व्यवस्था करें। इस मौके पर एसडीएम सोनू राम, डीएसपी गुरमेल सिंह, एसडीओ पब्लिक हेल्थ विनोद कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी सुरेंद्र कुमार, मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का दौरा कर वकीलों से की मुलाकात
खेल राज्यमंत्री ने बार एसोसिएशन का दौरा करके वकीलों से मुलाकात की। बार रूम में पहुंचने पर प्रधान सुनील बंसल, सचिव अशोक बंसल व एडवोकेट एसडी मुरार एवं समस्त वकीलों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने बार एसोसिएशन को विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि अपने निजी कोटे से देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed