फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister of State asked for reply from DEO and BEO who arrived two hours late in Jan Samvad

Kurukshetra News: जनसंवाद में दो घंटे देरी से पहुंचे डीईओ व बीईओ से राज्यमंत्री ने किया जवाब तलब

Sat, 04 Nov 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 04 Nov 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Minister of State asked for reply from DEO and BEO who arrived two hours late in Jan Samvad
कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों की अनदेखी फिर सामने आई है। शुक्रवार को हुए जनसंवाद कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी दो घंटे लेट पहुंचे। इस पर नाराज मंत्री ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। यहीं नहीं राज्यमंत्री ने सख्ती दिखाते हुए अन्य अधिकारियों को भी इस तरह की अनदेखी व लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ऐसे हर कार्यक्रम को गंभीरता से लेना चाहिए। ये कार्यक्रम आमजन की समस्याओं की सुनवाई के लिए है, ताकि उनका मौके पर ही समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है और मुख्यमंत्री स्वयं जनसंवाद कार्यक्रमों की निगरानी और शिकायतों की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गांव समसपुर, मुंडा खेड़ी, घराड़सी, हथीरा और किरमच में जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याओं का निवारण किया। उन्होंने सभी पांच गांवों में राशन कार्ड, पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए एसडीएम को विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री के समक्ष जब गांव समसपुर में शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायत आई तो मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी के न होने पर कड़ा संज्ञान लिया गया। उन्होंने डीईओ और बीईओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संकल्प आमजन के जीवन में सरलता लाना है। बिचौलिया तंत्र को समाप्त करने और सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं को पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुंचाने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने विधायक सुभाष सुधा द्वारा थानेसर हल्का में करवाए गए विकास कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा, एसडीएम सुरेंद्र पाल, जिला परिषद के सीईओ अशोक कुमार, डीएसपी सुभाष चंद्र, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन देवी दयाल घराड़सी, ब्लॉक समिति चेयरमैन के प्रतिनिधि राममेहर शास्त्री, मंडल प्रधान रमेश, सरपंच मनोज गुर्जर, सोमप्रकाश, कृष्ण कुमार, सीमा देवी, सरपंच सोनिया रानी, प्रतिनिधि सोहन, रीना रानी, पूर्व सरपंच राजेंद्र आदि मुख्य तौर पर मौजूद थे।



बॉक्स
एक अधिकारी को सस्पेंड और तीन को नोटिस जारी करने के पहले दिए जा चुके निर्देश
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने 30 अक्तूबर को पिहोवा के गांव सारसा व संधौली में जनसंवाद कार्यक्रम किए थे, जहां समाज कल्याण अधिकारी ने अपनी जगह डाटा एंट्री ऑपरेटर को भेज दिया था। इस पर राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को सस्पेंड करने व जीएम रोडवेज, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन व एडीओ को गैर हाजिर रहने पर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे जबकि गांव मलिकपुर में देर से पहुंचे पिहोवा के बीईओ को भी कड़ी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed