फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister of State Abhay Yadav said in Kurukshetra

Kurukshetra: राज्यमंत्री अभय यादव बोले, मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मिला हक

Thu, 11 Jul 2024 03:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 Jul 2024 03:38 PM IST
सार

सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री अभय सिंह यादव ने कहा कि स्वामित्व योजना के माध्यम से यह निदान हो गया है। लाल डोरे के अंदर जो भी पात्र व्यक्ति लंबे समय से जमीन पर काबिज था, उसे इसका मालिकाना हक मिल सका है।

विज्ञापन
Minister of State Abhay Yadav said in Kurukshetra
सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री अभय सिंह यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में निरंतरता में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। आज पूरे प्रदेश में लगभग ढाई लाख लोगों को योजनाओं के माध्यम से चाहे वे ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र है, उसका लाभ मिला है। लंबे समय से यह लोगों की मांग थी और कानूनी दृष्टि से इसका निदान नहीं हो रहा था। यह कहना है सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री अभय सिंह यादव का।

विज्ञापन


सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री अभय सिंह यादव वीरवार को लघु सचिवालय में नगर परिषद द्वारा आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र में लाल डोरे के भू-मालिकों को स्वामित्व पत्र व मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के पात्र लाभार्थियों को रजिस्ट्री वितरित कर रहे थे। कार्यक्रम में लगभग 55 लाभार्थियों को शहरी क्षेत्र में लाल डोरे के भू-मालिकों को स्वामित्व पत्र व मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के पात्र लाभार्थियों को रजिस्ट्री वितरित की गई। मानेसर से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों को यह सौगात मिलने पर बधाई देते हुए अपना संदेश भी दिया।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना के माध्यम से यह निदान हो गया है। लाल डोरे के अंदर जो भी पात्र व्यक्ति लंबे समय से जमीन पर काबिज था, उसे इसका मालिकाना हक मिल सका है। मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत भी ऐसे दुकानदार पिछले 20 वर्षों से बैठे थे, उन दुकानदारों को भी आज रजिस्ट्ररी से संबंधित दस्तावेज दिए गए है, उनके मन में जो भय था, वह भी अब दूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार निरंतरता में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और इसका लाभ लोगों को मिल भी रहा है। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लाल डोरा मुक्त करने व वर्षों से काबिज दुकानदारों को मालिकाना हक देने की बात रखी थी, उसे पूरा करने का काम किया गया है। इसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित करके यह सौगात लोगों को दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं से लोगों को अपना घर व मालिकाना हक होने का सपना पूरा हुआ है और भविष्य में भी सरकार द्वारा लोगों के हित के लिए कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर नगर परिषद के ईओ अभय, नप की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed