फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minimum temperature reached 9 degrees, cold felt in the morning

Kurukshetra News: नौ डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, सुबह के समय ठंड का अहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached 9 degrees, cold felt in the morning
कुरुक्षेत्र। तापमान गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है, जिसके कारण सुबह व रात के समय लोगों को तेज ठंड का अहसास होने लगा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा, जिसका असर दिनभर देखने को मिला। आठ बजे के बाद धूप खिलने से मौसम सामान्य होने लगा तो लोगों ने राहत की सांस ली। दिन के समय लोग धूप सेंकते हुए भी दिखाई दिए। ब्रह्मसरोवर तट पर भी पहुंचे पर्यटक दिन के समय उत्साहित दिखे। दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी भी महसूस हुई।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस तक रहने व उसके बाद लगातार कई दिनों तक 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक तापमान में गिरावट बनी रहेगी, जिससे कोहरे व स्मॉग बढ़ने के साथ-साथ धूप भी कम खिलने की आशंका जताई है। बढ़ती ठंड से आए दिन नागरिक अस्पताल में जुकाम, खांसी और बुखार आदि के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है ठंड बढ़ना रबी की फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगा, जिससे गेहूं की फसल में अच्छा फुटाव होने से फसल में अच्छी पैदावार हो सकती है, जिससे किसानों को मुनाफा होने की आशंका है।

इस सप्ताह ये तापमान रहने का अनुमान
दिन------------अधिकतम तापमान -----------न्यूनतम तापमान
वीरवार--------------23 डिग्री सेल्सियस----------------------09 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार--------------23 डिग्री सेल्सियस---------------------10 डिग्री सेल्सियस
शनिवार--------------23 डिग्री सेल्सियस---------------------11 डिग्री सेल्सियस
रविवार--------------23 डिग्री सेल्सियस---------------------11 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed