फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minimum temperature may reach seven degrees from next week

Kurukshetra News: अगले सप्ताह से सात डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature may reach seven degrees from next week
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव लगातार चल रहा है। अल सुबह से करीब आठ बजे तक कई इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली, जिसके चलते सुबह वाहनों की आवाजाही भी कम रही। साथ ही सुबह व रात के समय ठंडक का एहसास बना रहा। वहीं धूप खिलने से तापमान सामान्य होने से मौसम सुंदर बना रहा है दोपहर के समय अच्छी धूप खिलने के चलते पवित्र ब्रह्मसरोवर सहित अन्य सार्वजनिक स्थालों पर पर्यटकों की आवाजाही देखने को मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक मौसम में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जिसके चलते सुबह व रात के समय घने कोहरे के साथ-साथ तेज हवा चलने की आशंका जताई गई। तापमान में गिरावट से खांसी, जुकाम व बुखार आदि बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed