{"_id":"67dc6bc8448a62ad8f08059c","slug":"millions-swindled-under-the-guise-of-sending-to-italy-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-133011-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इटली भेजने की आड़ में लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इटली भेजने की आड़ में लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एक युवक को इटली भेजने की आड़ में 12 लाख 70 हजार रुपये की धोेखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू मिर्जापुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात राजीव से हुई, उसने बताया कि उसकी पहचान का अमृतसर का रहने वाला विक्रमजीत सिंह है, जो विदेश भेजने का काम करता है। मई 2023 में विक्रमजीत से मुलाकात हुई। इस दौरान उसने बताया कि वह उसे इटली भेज देगा, जिसके लिए 11 लाख 60 हजार रुपये लगेंगे। आरोपी के कहे अनुसार अलग-अलग समय पर रकम दे दी, साथ ही दस्तावेज भी दिए। इसके बाद आरोपी ने जून 2023 में उसे दुबई भेजा और कहा कि उसे वहां से इटली भेज दिया जाएगा। यहां से उसे अलमाटी भेजा तो फिर दुबई बुला लिया।
इस तरह उसे तीन से चार अलग-अलग देशों में दुबई से ही भेजा जाता रहा। इसी दौरान उसे रशिया की जेल में भी डाल दिया गया। यहां से आरोपी ने निकलवाया और फिर किसी तरह वापस भारत आ गया। इसके बाद आरोपी ने पहले बहानेबाजी की लेकिन बाद में उसे न इटली या किसी अन्य देश में भेजा और न ही दी रकम वापस दी। यहां तक कि तय किए सौदे से ज्यादा रकम उससे ली गई। अब उसे धमकी दी गई और रकम लाैटाने से मना कर दिया।