{"_id":"629a6deadbd5140784237d32","slug":"millions-cheated-on-the-pretext-of-job-kurukshetra-kurukshetra-news-knl110388988","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। इटली भेजकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने युवक को अवैध तरीके से ग्रीस बॉर्डर पार करा था, मगर ग्रीस पुलिस ने उसे पकड़कर जेल में डाल दिया। युवक ढाई महीने से ग्रीस की जेल में बंद है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजमेर वासी अजमेर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में पुराना बाजार के रहने वाले सागर ने कहा कि वह अपने भाई राजन के विदेश भेजना चाहता था। उसकी मुलाकात अजमेर सिंह के साथ हुई थी, जिसने साढ़े 12 लाख रुपये में उसके भाई को इटली भेज कर अच्छी नौकरी लगाने का आश्वासन दिया था। 25 नवंबर 2021 को आरोपी ने साढ़े पांच लाख रुपये लेकर उसके भाई को दुबई भेज दिया।
यहां से सर्बिया भेजा तथा फोन कर पैसे की मांग की। आरोपी ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह उसके भाई को सर्बिया में ही मरवा देगा। एक दिसंबर को उसने 99 हजार रुपये आरोपी के खाते में डाले थे। तब आरोपी ने उसे बताए बिना ही उसके भाई को सर्बिया से ग्रीस भेज दिया तथा पैसों की मांग करने लगा। यहां आरोपी के साथियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की और उससे चार हजार यूरो छीन लिए।
विज्ञापन
आरोपी ने वीडियो व फोटो उसके व्हाट्सएप पर भेजकर उसे बताया गया कि उसके भाई का सर्बिया में एक गैंग से पाकिस्तान का फर्जी पासपोर्ट तैयार कर लिया है। यह गैंग उसके भाई को धमका रहा है कि अगर जल्दी ही बकाया राशि न मिली तो वह उसे पाकिस्तान की जेल में भिजवा देगा। शिकायतकर्ता ने उसके बाद 3.64 लाख रुपये की राशि दी, मगर उसका भाई इटली नहीं पहुंचा। उसका भाई पिछले ढाई माह से ग्रीस जेल में बंद हैं, जहां उसे अवैध रूप से ग्रीस में घुसने तथा पासपोर्ट न होने के कारण 18 माह की जेल हुई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।