{"_id":"612e8b8c8ebc3e679c12b137","slug":"milkha-singh-house-beat-major-dhyan-chand-house-by-19-points-kurukshetra-news-knl81730373","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्खा सिंह हाउस ने मेजर ध्यानचंद हाउस को 19 अंकों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्खा सिंह हाउस ने मेजर ध्यानचंद हाउस को 19 अंकों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल (आईजीएन) कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों के मध्य कबड्डी और रस्सा-कसी के मुकाबले कराए गए। कबड्डी पुरुष वर्ग का अंतिम मुकाबला मिल्खा सिंह और मेजर ध्यानचंद हाउस के मध्य संपन्न हुआ, जिसमें मिल्खा सिंह हाउस के कप्तान विशाल की टीम ने ध्यानचंद हाउस के कप्तान राजीव मलिक की टीम को 19 अंकों के अंतराल से हराया।
इसके साथ ही रस्सा-कसी मुकाबले में नीरज चोपड़ा हाउस के कप्तान रितेश की टीम ने अभिनव बिंद्रा हाउस की टीम के कप्तान राजीव और बजरंग पुनिया हाउस के कप्तान रवि की टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। मैच में रेफरी की भूमिका पूर्व विद्यार्थी रमन और नेहा रानी ने निभाई। प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मन में दृढ़ निश्चय कर खेलने की तैयारी करो और देश का नाम रोशन करो।
उधर, कॉलेज में संस्कृत विभाग की तरफ से संस्कृत सप्ताह के अवसर पर ऑनलाइन श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता भी कराई गई। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ-साथ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, श्रीराम महिला महाविद्यालय, हिंदू काशी विश्वविद्यालय(बनारस), भारती कॉलेज(दिल्ली) दिल्ली के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।