फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Milk prices should be increased by up to five rupees, and adulteration should be curbed.

Kurukshetra News: पांच रुपये तक बढ़ाए जाएं दूध के दाम, मिलावट पर कसें शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Milk prices should be increased by up to five rupees, and adulteration should be curbed.
कुरुक्षेत्र। बढ़ती लागत को देखते हुए दूध के मूल्य में पांच रुपये प्रति किलोग्राम तक वृद्धि की जाए, जिसके साथ ही दूध में मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए। यह मांग शनिवार को डेयरी फार्मर एसोसिएशन ने उठाई। एसोसिएशन के महासचिव पौरस मेहला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वीटा प्लांट मैनेजर सुखदेव राज और जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। यही नहीं एसोसिएशन ने करनाल में भी ज्ञापन दिया। पौरस मेहला ने बताया कि दूध के मूल्य में तीन रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ाए जाने की सहमति हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पशुपालकों की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में दूध के मौजूदा दामों में वृद्धि किया जाना जरूरी है ताकि पशुपालकों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके। एसोसिएशन ने दूध से संबंधित समितियों में पशुपालकों को शामिल करने की भी मांग की। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने दूध में मिलावट के मामलों पर कड़ा संज्ञान लेने और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए नियमित जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने बताया कि डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश के डेयरी किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आवाज़ को मजबूती देने तथा डेयरी व्यवसाय को लाभकारी, आधुनिक एवं टिकाऊ बनाने के लिए कार्यरत एक किसान-नेतृत्व वाला संगठन है।
विज्ञापन


दूध के उचित खरीद मूल्य, पशु स्वास्थ्य, दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर नियंत्रण, उत्पादन लागत में कमी तथा डेयरी से जुड़ी नीतियों एवं निर्णयों में वास्तविक किसानों की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार, संबंधित विभागों, सहकारी संस्थाओं एवं डेयरी कंपनियों के समक्ष मजबूती से उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन किसानों के लिए नियमित सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा इंटरनेशनल डेयरी एंड एग्री एक्सपो का आयोजन भी करता है, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर पशु आनुवंशिकी, पोषण एवं फार्म प्रबंधन की नवीनतम जानकारी एक ही मंच पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed