फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   milk plant, supply, four distric

जिले के वीटा मिल्क प्लांट से 4 जिलों को होगी दूध की सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
milk plant, supply, four distric
लॉकडाउन के चलते जिले के वीटा मिल्क प्लांट से 4 जिलों के लोगों को दूध की सप्लाई की जाएगी और इस प्लांट से अच्छी गुणवत्ता का दुध व अन्य उत्पाद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। ये जानकारी नगराधीश एवं वीटा मिल्क प्लांट के सीईओ सतबीर कुंडू ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के बने हुए उत्पाद लोग बेझिझक खा सकते है, क्योंकि इन उत्पादों को तैयार करते हुए बेहद सावधानियां बरती जाती है। नगराधीश सतबीर कुंडू ने शनिवार को वीटा मिल्क प्लांट कुरुक्षेत्र के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद वीटा मिल्क प्लांट का निरीक्षण किया और दूध व अन्य उत्पादों की गुणवत्ता को चैक किया। इसके उपरांत सीईओ सतबीर कुंडू ने वीटा मिल्क प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों से फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और सबसे पहले निर्देश दिए कि कोविड-19 को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी की पालना करनी है और सभी कर्मचारी मास्क, हैंड गलब्स और सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे और नियमित रुप से 20 सेकेंड तक साबुन से हाथों को भी धोएंगे। उन्होंने कहा कि वीटा मिल्क प्लांट कुरुक्षेत्र के अंतर्गत पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र जिला आता है, इन जिलों में वीटा मिल्क प्लांट से दूध और दूध से बने अन्य उत्पादों की निरंतर सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed