फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Migrant youth got hit by train

Kurukshetra News: प्रवासी युवक ट्रेन की चपेट में आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Migrant youth got hit by train
कुरुक्षेत्र। देर शाम साढ़े छह बजे के करीब रेलगाड़ी संख्या 54041 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर की चपेट में आने से एक प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा आंबेडकर चौक और थानेसर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। राजकीय रेलवे पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से लोकनायक जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार व सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंड़ीगढ़ भेज दिया।
विज्ञापन

घायल की पहचान बिहार के अररिया जिले के भांगी गांव निवासी रवि के रूप में हुई है। रवि पिछले दो वर्षों से थाना कृष्णा गेट के पास कच्चा गेर में रहकर रेहड़ी से सामान ढुलाई का काम करता था। घायल के भाई अमन कुमार ने बताया कि रवि खाली समय में पब्जी खेलता है और रविवार को भी काम से लौटने के बाद वह हर रोज की तरह कानों में लीड लगाकर पब्जी खेलते हुए पटरी की और निकल गया। कुछ समय बाद रेलवे पुलिस ने फोन कर हादसे की सूचना दी कि रवि के रेल की चपेट में आ गया है और उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे के कारण रेलगाड़ी करीब 10 मिनट तक रुकी रही। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन को आगे रवाना किया। जीआरपी थाना के जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल की हालत को देखते हुए अभी उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed