फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Message of staying healthy given through cycle rally

Kurukshetra News: साइकिल रैली से स्वस्थ रहने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Message of staying healthy given through cycle rally
कुरुक्षेत। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करने के दौरान जिला ब
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी गौरव रोहिल्ला ने रविवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम से भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से फिट इंडिया साइकिल रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। जो व्यक्ति रोजाना साइकिलिंग करेगा, वह हमेशा स्वस्थ रहेगा, क्योंकि देश की तरक्की के लिए हर व्यक्ति का स्वस्थ होना जरूरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हुए साइकिलिंग या अन्य खेलों की तरफ आगे बढ़ेगा तो निश्चित देश व प्रदेश के नागरिक स्वस्थ होंगे और देश की तरक्की में योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयासों से युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर ले जाने के लिए खेलों की तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि साई की तरफ से फिट इंडिया अभियान के तहत यह साइकिल रैली निकाली गई है। रैली में युवाओं में उत्साह देखा गया।

कुरुक्षेत। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करने के दौरान जिला ब

कुरुक्षेत। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करने के दौरान जिला ब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed