{"_id":"629bb9156e42826aab49f884","slug":"message-of-saving-environment-given-by-drama-kurukshetra-kurukshetra-news-knl110485197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बबैन। संजय गांधी ओम प्रकाश गर्ग मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाया गया। बच्चों ने स्कूल से लेकर बाबैन-पिपली चौक तक पर्यावरण को लेकर जागरूकता रैली निकाल नारे लगाए। बच्चों ने बस अड्डे पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर नाटक प्रस्तुत किया। वहीं तीन स्थानों पर पर्यावरण पर स्किट करके लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
बच्चों ने इस स्किट के माध्यम से बताया कि भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु मिलकर प्राकृतिक और पर्यावरण को सुरक्षित बनाते हैं। बच्चों ने लोगों को अपने आस पास साफ-सफाई रखने के प्रति प्रेरित किया। संदेश दिया कि यदि पर्यावरण स्वच्छ होगा तभी हमारा जीवन स्वस्थ होगा।
स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश सैनी ने कहा कि हम सभी लोग पृथ्वी रूपी घर में रहते हैं जिसकी छत पर्यावरण है। हमें इन दोनों का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि हमारा जीवन स्वस्थ एवं सुरक्षित तभी होगा जब पृथ्वी हरी-भरी हो जाएगी एवं वातावरण स्वच्छ हो जाएगा। एक ही धरती, एक ही पर्यावरण और जीवन भी एक ही है। इसलिए इसे जियो, बर्बाद मत करो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारा सारा जीवन पर्यावरण पर निर्भर करता है। यह हमारे जीवन को निर्देशित करता है और हमारे उचित विकास और वृद्धि को निर्धारित करता है। मनुष्यों की भोजन, पानी, आवास और अन्य वस्तुओं की जरूरत हमारे चारों ओर के पर्यावरण पर निर्भर होती है। इस मौके पर संजीव शर्मा, निर्मला, दीपशिखा, शिल्पी, नेहा, संगीता आदि मौजूद रही।