{"_id":"6754b8baca48477c6201ccb4","slug":"message-of-karma-and-gyan-is-being-received-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-128068-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कर्म और ज्ञान का मिल रहा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कर्म और ज्ञान का मिल रहा संदेश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरा से दुनिया भर में पवित्र ग्रंथ गीता का प्रकाश फैल रहा है, जिससे पूरी मानव जाति को कर्म और ज्ञान का संदेश मिल रहा है। मानवता की सभी समस्याओं का समाधान करने का मार्ग भी इस ग्रंथ में समाहित है।
ये विचार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यक्त किए। वे शनिवार को देर शाम गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में आयोजित दिव्य गीता सत्संग के चौथे दिन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री के अलावा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, पर्यटन मंत्री अरविंद्र शर्मा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, स्वामी गुरुशरणानंद, विवेक मुनी, प्रकाशानंद, संपूर्णानंद ने दिव्य गीता सत्संग के चौथे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता को पूरी दुनिया में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के प्रयास से जानने का अवसर मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5151 गीता जयंती पर महोत्सव को बड़े स्तर पर मनाने का संकेत दिया था।
विज्ञापन
इसके उपरांत कुरुक्षेत्र की धरा पर गीता महोत्सव को वर्ष 2016 से बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। इस महोत्सव को विदेशों में मनाया जा रहा है। इस वर्ष सहयोग देश के रूप में तंजानिया और सहयोगी राज्य के रूप में ओडिशा भाग ले रहा है। इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है और ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से पूरी दुनिया जुड़ चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गो सरंक्षण पर भी विशेष फोकस रखा है और गो सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गोशालाओं का बजट 400 करोड़ रुपये करने का काम किया, जिसके कारण कई नई गोशालाएं खुल रही हैं। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि भगवान की हर लीला में गीता का तत्व छिपा हुआ है।
गीता भी गोविंद की एक लीला है, जब धृतराष्ट्र पुत्र मोह में फंस गया और अपने भाई के पुत्रों को हक नहीं दिया तब भगवान ने यह लीला रची। भगवान श्री कृष्ण ने उसे गीता के माध्यम से विश्व कल्याण के लिए गीता का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य विजय नरुला, मीडिया प्रभारी रामपाल शर्मा, गुरदयाल सुनहेड़ी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।