फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Message of drug-free and happy India

Kurukshetra News: नशामुक्त और खुशहाल भारत का दिया संदेश

Sun, 03 Dec 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Message of drug-free and happy India
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से शनिवार को नशामुक्त परिवार और खुशहाल भारत का धर्मनगरी से बड़ा संदेश दिया गया। इसके लिए नशामुक्त जनजागरण सद्भावना पदयात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी ने की।
यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 11 बजे शंखनाद से की गई। इसके लिए सैनी समाज भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां से शुरू हुई यात्रा शहर भर में निकाली गई, जिसके बाद थीम पार्क पर समापन हुआ, इसमें सभी समाज के लोग सम्मिलित हुए और स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

यात्रा में आम जनमानस ने हिस्सा लेकर इस अभियान को आगे बढ़ाया और यात्रा को सफल बनाया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों को नशामुक्त करवाने का संकल्प लिया गया और इस संकल्प को पूरा करने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा डोर टू डोर लोगों तक पहुंच कर कैंपेन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से योगिराज श्री शक्तिपुत्र के तेजस्वी प्रकाश से पूरे देश में नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान, समाज के निर्माण का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह संगठन सेवाभाव से देश के लगभग 170 जिलों में काम कर रहा है।
संगठन ने अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को भारत और नेपाल में नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है। धर्मनगरी में अबतक पांच हजार से अधिक लोगों को राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया है। 
 इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र मेहता, सरपंच प्रदीप, संगठन के सदस्यों सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।


यहां निकाली गई पदयात्रा
पदयात्रा सुबह 11 बजे सैनी समाज भवन से रवाना होकर रेलवे रोड से होते हुए गोल बैंक चौक, निर्मल कुटिया, पुराना बस स्टैंड, पैनोरमा चौक, गौशाला बाजार, शेखचिल्ली मकबरा चौक से फिर जनता स्कूल से होते हुए थीम पार्क पहुंची। जहां शंखनाद कर पदयात्रा का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed