फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Message given to earn double profit from natural farming

Kurukshetra News: प्राकृतिक खेती से दोगुना मुनाफा कमाने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Message given to earn double profit from natural farming
कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते  भारतीय किसान संघ के सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान संघ कुरुक्षेत्र की मासिक बैठक का आयोजन आज द ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में किया गया। बैठक का संचालन भारतीय किसान संघ के संभाग संगठन मंत्री विजय गॉड के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ प्रांत हरियाणा के उपाध्यक्ष रामकिशन आर्य ने संगठन की रीति-नीति पर विस्तार से चर्चा की और किसानों से जागरूक बनने का आह्वान किया। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि वे प्राकृतिक खेती अपनाएं जिससे वे कम लागत में दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने चेताया कि अधिक मुनाफे की होड़ में खेतों में जहरीले कीटनाशक और रासायनिक दवाइयों का अत्यधिक उपयोग हो रहा है जिससे धरती बंजर हो रही है और आमजन गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज के समय में प्राकृतिक रूप से उत्पादित फल-सब्जियों की बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है और लोग उन्हें दोगुनी कीमत पर भी खरीदने को तैयार हैं, क्योंकि वे अपने स्वास्थ्य के लिए सजग हैं। दीपक शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक कृषि के माध्यम से गो माता का संरक्षण एवं संवर्धन भी संभव है। बैठक में प्रदेश में एक बेटी के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण बलात्कार की घटना पर गहरा शोक भी व्यक्त किया गया। इस मौके पर महेंद्र, मनु दत्त, अंकित उपाध्याय, संजीव, सुरेश, पंकज, लविश, अर्जुन, भीम सहित अन्य किसान संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed