फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Message given through walkathon to vote

Kurukshetra News: वॉकथॉन से दिया मतदान करने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Message given through walkathon to vote
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा।
कुरुक्षेत्र। मतदान हमारा अधिकार है। मतदान कर हम बेहतर व मजबूत सरकार का निर्माण करते हुए समाज व देश के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं। एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदाताओं का जागरूक होना और बढ़-चढ़कर मतदान करना बेहद आवश्यक है। यह संदेश रविवार को धर्मनगरी से एक खास आयोजन वॉकथॉन के जरिए दिया गया। द्रोणाचार्य स्टेडियम में अमर उजाला की ओर से आयोजित वॉकथॉन कार्यक्रम में खिलाड़ियों से लेकर विभिन्न प्रशासनिक विभागों, संस्थानों, सामाजिक व अन्य संस्थाओं की ओर से भी करीब 400 लोगों ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त जिला उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा मुख्यातिथि रहीं, जिन्होंने शत-प्रतिशत वोट डालने और मताधिकार का सही प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और शपथ भी दिलाई। वॉकथॉन द्रोणाचार्य स्टेडियम से शुरू हुई और अग्रसेन चौक सेक्टर 13 से होते हुए तीन किलोमीटर की यात्रा तय कर वापस द्रोणाचार्य स्टेडियम पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, भीम अवार्डी पंकज हुड्डा और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाडी़ नैन्सी रहे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की डॉ. शिवानी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसे प्रत्याशी का चयन करना चाहिए जो देश के विकास में हिस्सा दे। कार्यक्रम के दौरान यश ग्रुप द्वारा जो देगा वोट उसकी होगी बल्ले-बल्ले, जो नहीं करेगा वोट उसकी लाइफ थल्ले-थल्ले के गीत पर समूह नृत्य के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मंच संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, नायब तहसीलदार परमजीत, अंतरराष्ट्रीय हॉकी कोच गुरविंदर सिंह, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. सुनील कुमार, पुलिस विभाग के जनसंपर्क अधिकारी नरेश सांगवान, केडीबी सदस्य एम के मुदगिल, श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल के प्रबंधक एवं केडीबी सदस्य अशोक रोशा, समाजसेवी एवं लेखक जयभगवान सिंगला, समाज सेवी राजेश सिंगला, कुवि के प्रो. राजरत्न, कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव की यूथ एंबेसडर गायत्री कौशल, कोच संदीप कुमार, मनीष जांगड़ा, राजेश वधवा, तरुण वधवा, एक्टिव वॉकिंग ग्रुप्स, विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




निष्पक्ष भाव से करें मतदान, दूसरों को भी जगाएं : डॉ. वैशाली
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने मतदान का प्रयोग निष्पक्ष भाव से कर शत-प्रतिशत वोट करने के लिए प्रेरित किया और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित वॉकथॉन मतदाता जागरूकता अभियान की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। यह मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बड़ा कदम है। ऐसे ही प्रयास हर मतदाता को भी करना चाहिए। खुद मतदान के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी जागरूक करें।



लोकतंत्र की नींव है मताधिकार : प्रो. वैद्य करतार
श्री कृष्ण आयुष विवि के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान का कहना था कि मताधिकार एक ऐसी ताकत है जो लोकतंत्र की नींव को मजबूती देती है। हर मतदाता को अपने मतदान का प्रयोग कर देश के विकास में सहयोग करना चाहिए। मतदान के जरिए हम लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बना सकते हैं।



मतदान न करने से जनता को ही होगा नुकसान : प्रो. संजीव
कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा का कहना था कि मतदान एक ऐसा अधिकार है जो देश के ढांचे को संवारने में सहायक होता है। शत-प्रतिशत मतदान से ही देश और समाज का हित होगा। मतदान न करने से नुकसान भी जनता को ही झेलना पड़ता है तो लोकतंत्र भी कमजोर होता है। मतदान बढ़ाने के लिए हर किसी को जागरूकता दिखानी होगी।



निष्पक्ष होकर करें मतदान : उपेंद्र
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि मताधिकार का प्रयोग करते समय निष्पक्ष रहना चाहिए और देशहित में कार्य करने वाले प्रतिनिधि को ही वोट देना चाहिए। इस पर्व में हर कोई शामिल हो, इसके लिए भी सार्थक प्रयास किए जाएं। वॉकथॉन बेहद ही सार्थक एवं सराहनीय प्रयास रहा है।

युवा मतदाता उठाएं जिम्मेदारी : भीम अवार्डी पंकज
भीम अवार्डी पंकज हुड्डा का कहना था कि मतदान को लेकर खासतौर पर युवाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। क्योंकि युवा मतदान करने में रुझान नहीं दिखाते हैं, जिससे हानि होती है। उन्होंने युवाओं को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।




इन संस्थाओं का रहा सहयोग
कुवि एनसीसी इंचार्ज प्रो. वीरेंद्र पाल के मार्गदर्शन में एनसीसी के 50 कैडेट्स वॉकथॉन में शामिल हुए तो वहीं नेहरू युवा केंद्र से अकाउंट प्रोग्राम सुपरवाइजऱ कांता के निर्देशन में 15 स्वयंसेवक शामिल रहे। बीपीआर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शीशपाल शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. एमआर बंसल, डॉ. नंद किशोर, डॉ. दिलबाग सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. सरिता राय, डॉ. रमा शर्मा, प्रो. वास्वादत्ता, प्रो. सुमन, डॉ. सुषमा, प्रो. माल्विका सहित विद्यार्थी भी मौजूद रहे। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति संरक्षक नरेश सैनी, प्रधान रामेश्वर सैनी, कर्मवीर सैनी, तरुण वधवा, अजीत बागड़ी, एडवोकेट कनुप्रिया, रघुबीर सिंह, रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच दबखेड़ी, रमेश अत्रे, बलवान, शुभम, सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं संगीत कला केंद्र से एचसी मुंजाल व अन्य सदस्य रहे। प्रेरणा संस्था के संचालक डॉ. जय भगवान सिंगला, हरिकेश पपोसा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे तो वहीं उमंग समाजसेवी संस्था की ओर से टेकचंद बारना, सुखविंद्र सिंह, सत्यवान, गुरदीप सिंह, धर्मपाल शर्मा शामिल रहे। फिनिक्स क्लब, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा और गूंज वेलफेयर क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा।

कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा।

कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा।

कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा।

कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा।

कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed