फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Message given through short drama to use solar energy

Kurukshetra News: लघु नाटिका से सौर ऊर्जा का प्रयोग करने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Message given through short drama to use solar energy
कुरुक्षेत्र। सूर्य दिवस पर बनाई गई पेंटिंग को दिखाते हुए बच्चे व ​शिक्षक। संवाद
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय सूर्य दिवस मनाया गया, जिसको लेकर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ही प्रत्येक साल तीन मई को अंतरराष्ट्रीय सूर्य दिवस मनाया जाता है। इस दौरान लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया के आधुनिक साधनों का अत्यधिक प्रयोग कर हम प्राकृतिक संसाधनों को कम करते जा रहे हैं। प्रकृति के बहुमूल्य उपहार सौर ऊर्जा का प्रयोग करके हम अपने विलुप्त होते प्राकृतिक संसाधनों को बचा सकते हैं और पूरी मानव जाति की जितनी ऊर्जा पूरे एक वर्ष में उपयोग करती है, उतनी ऊर्जा सूर्य एक घंटे में पृथ्वी को प्रदान करता है। उन्होंने घरेलू और व्यावसायिक स्तर पर सौर संयंत्र की स्थापना के माध्यम से सीमित संसाधनों के संरक्षण के बारे में प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सूर्य दिवस को लेकर विद्यार्थियों ने पेंटिंग व स्लोगन भी बनाए। प्रधानाचार्य रीटा गोयल ने कहा कि सौर ऊर्जा के प्रयोग से हम अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने में भी सहयोग कर सकते हैं। इससे बिजली बिल से भी राहत मिलेगी। उन्होंने सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक व बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed