फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mess employees submitted a memorandum of demands to the Vice Chancellor.

Kurukshetra News: मेस कर्मचारियों ने कुलपति को सौंपा मांग पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:00 AM IST
विज्ञापन
Mess employees submitted a memorandum of demands to the Vice Chancellor.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के होस्टल मेस कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए बुधवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रधान सुभाष पारचा और महासचिव कृष्ण चंद सैनी के नेतृत्व में कर्मचारी कुलपति कार्यालय पहुंचे और शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि 9 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट ने मेस कर्मियों के पक्ष में फैसला सुनाया था जिसे जल्द लागू किया जाए। 2003 की पॉलिसी में आने वाले कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और बाकी सभी को न्यूनतम वेतन दिया जाए। उन्होंने विरोध जताया कि मेस में तैनात कर्मचारियों से घास काटने, सफाई जैसे अन्य कार्य जबरन करवाए जाते हैं, जिन्हें तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन

यूनियन ने 29 अगस्त 2025 को दो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति में से एक को जबरन सेवानिवृत्त किए जाने का मुद्दा भी उठाया और मांग की कि उस कर्मचारी को तुरंत सेवा में बहाल किया जाए। उनकी मांग है कि मेस फंड से लगे कर्मचारियों को 6-7 हजार रुपये वेतन मिलता है जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों को 10 हजार से अधिक दिया जा रहा है। यूनियन ने इसे भेदभाव बताया और सभी को समान वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed