Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Meritorious students were honored with medals.

Kurukshetra News: मेधावी विद्यार्थियों को पदक पहनाकर किया सम्मानित

Mon, 18 May 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 18 May 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored with medals.
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को फूलमालाएं पहनाकर और पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस बार शत-प्रतिशत रहा। दसवीं में नैतिक ने 468 अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं निवेदिता ने 459, अमनजोत ने 458 और तन्वी सैनी ने 456 अंक हासिल किए। विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर मेरिट में स्थान बनाया, जबकि 30 विद्यार्थी 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहे। बारहवीं कला संकाय में हर्षित ने 411 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। खुशी और पूनम ने 409-409 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तुषार कुमार 400 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में पलक ने 404 अंक लेकर पहला और पायल ने 384 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


समारोह के दौरान गांव हरिपुर के सरपंच मोहनलाल सैनी ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। गांव में विद्यालय के शत-प्रतिशत परिणाम को लेकर रैली भी निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों ने ढोल-नगाड़ों पर नृत्य कर खुशी जताई। प्रधानाचार्या सोनिया रानी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, अभिभावक और स्टाफ मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed