फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Meritorious girls of class 10th got honour, happy faces

Kurukshetra News: 10वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान, खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Meritorious girls of class 10th got honour, happy faces
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के विद्या भारती सभागार में महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के 31वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आर्थिक तौर पर सहायता प्रदान कर कर प्रोत्साहित किया गया। मुख्यातिथि सांसद नवीन जिंदल ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 10 वीं कक्षा की मेधावी 102 छात्राओं को भी छात्रवृत्तियां प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि समाज में युवाओं को शिक्षा के साथ मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है। समाज में प्रतिभावान बच्चों की कमी नहीं है, लेकिन बहुत से बच्चे पैसे की कमी से उच्च शिक्षा नहीं प्राप्त कर सकते हैं। मैसी समाज के आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें उच्च पदों तक पहुंचाने में भी सहयोग कर रही है। संस्था के कार्य प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने का उद्देश्य केवल कागजी प्रमाणपत्र हासिल करना नहीं है बल्कि उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। समाज के निर्माण में भी जहां शिक्षा का अहम योगदान है तो वहीं देश के विकास एवं अर्थव्यवस्था में भी शिक्षा का विशेष स्थान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मैसी समाज में एक सम्मान के साथ बच्चों को उन्नति के मार्ग पर प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, विद्या भारती के निदेशक रामेंद्र सिंह, डाॅ. मोहित गुप्ता, मैसी के प्रधान मुनीष मित्तल गुप्ता, महासचिव संजीव गर्ग, कपिल मित्तल, पूर्व प्रधान विनय गुप्ता, समाजसेवी विपिन जिंदल,अशोक गुप्ता, रवि अग्रवाल, प्रवीण मित्तल, अजय गोयल निदेशक तिरुपति ग्रुप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed