{"_id":"635998d30c5c1110b408cc6a","slug":"meritorious-children-honored-kurukshetra-kurukshetra-news-knl125564530","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्री विश्वकर्मा जयंती धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा रेलवे रोड में हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
भगवान श्री विश्वकर्मा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म में मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा भगवान का जन्म हुआ था। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला वास्तुकार माना गया है। भगवान विश्वकर्मा ने ही द्वारका नगरी का निर्माण किया और उन्होंने ब्रह्मांड के निर्माण में भगवान ब्रह्मा की भी मदद की।
भगवान विश्वकर्मा हथियारों और वाहनों के साथ हिंदू देवी देवताओं के सभी महलों के निर्माता हैं। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिन के दिन शिल्पकार, कारीगर, किसी भी मशीनरी का काम करने वाले लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप धीमान के प्रयास व शांति नारायण एनजीओ द्वारा रक्तदान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुंदर लाल धीमान, सचिव राज कुमार धीमान, बलराम धीमान आदि उपस्थित रहे।