फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Meri Sabzi, Mera Phal Scheme launched by Haryana Seed Development Corporation

Kurukshetra News: हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से मेरी सब्जी, मेरा फल योजना की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Meri Sabzi, Mera Phal Scheme launched by Haryana Seed Development Corporation
कुरुक्षेत्र। हरियाणा बीज विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें मुख्य रूप से मेरी सब्जी, मेरा फल योजना शुरु करने का फैसला लिया गया। यह योजना पूरे प्रदेश में तुरंत प्रभाव से लागू की गई है। इसके तहत लोगों को अपने घरों में खाली जगह पर सब्जियां लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। गमलों में भी नीबू, बैंगन, टमाटर, मिर्ची आदि के पौधे, तोरी के बेल व अन्य मौसमी सब्जियों के पौधे लगाए जा सकेंगे। किचन गार्डन के तहत घरों की क्यारियों में पालक, धनिया लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद देव कुमार शर्मा ने बताया कि सभी शहरों, कस्बों व गांवों तक में बीज विकास निगम द्वारा सब्सिडी पर गुणवत्तापरक बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि एक किसान भवनों की मरम्मत करवाने के साथ-साथ वहां एसी लगवाने, हरियाणा बीज विकास निगम की जो भूमि शहरी क्षेत्र में है वहां पर दुकानें, शोरूम बनाने, किसान हित में चने के बीज की कीमत 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने, गेहूं खरीद पर एमएसपी पर मिलने वाली राशि 350 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये करने सहित अनेक प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन


बीज विकास निगम की आय बढ़ाने के उपायों पर विचार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी, जिससे हरियाणा बीज विकास निगम को किसानों के हित में प्रगतिशील निगम बनाया जा सके। देव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी और कृषि मंत्री द्वारा किसान हित में कार्य करने के निर्देशों के तहत हरियाणा बीज विकास निगम लगातार बड़े निर्णय ले रहा है। इस दौरान बैठक में प्रबंध निदेशक आरएन कौशिक, डायरेक्टर दारा सिंह, मनोज सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed