फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mercury rolled to 7 degree Celsius, cold winds at 18.2 kmph

7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा, 18.2 किमी घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled to 7 degree Celsius, cold winds at 18.2 kmph
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय सर्दी से बचने के लिए शॉल ओढ़कर बैठे बच्चे - फोटो : Kurukshetra
दिन-प्रतिदिन अब तापमान में गिरावट होने लगी है और ठंडी लहरें लोगों को ठिठुर रही हैं। पिछले 24 घंटे की अपेक्षा दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को 18.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, जिसकी वजह से तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं ऐसी ही चलती रहेंगी। तापमान में गिरावट आने के कारण सुबह और देर रात को हाथ पांव ठिठुरने लगे हैं। दिन के समय लोग ठंड से बचने के लिए धूप की तपिश लेते हुए नजर आए। वहीं, चिकित्सकों ने भी मौसम परिवर्तन के साथ लोगों को सतर्क रहने की हिदायतें दी हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों बरती गई थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसलिए गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें, सुबह और शाम को जब भी अपने घरों बाहर निकले तो जैकेट, जर्सी सहित अन्य गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें। वहीं, इन दिनों बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देख उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने भी जनमानस से सावधानी बरतनी की अपील की है, ताकि कोरोना संक्रमण न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed