फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mercury crosses 44, scorching heat, scorching sun v

पारा 44 पार, सता रही गर्मी, झुलसा रही धूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 44, scorching heat, scorching sun v
लगातार पांचवें दिन भी अधिकतम पारा 44 पार रहने से धरती खूब तपी। लोग बेसब्री से आसमान की ओर राहत के बादलों को देखने के लिए टकटकी लगाए हुए हैं, लेकिन सूर्यदेव के रौद्र रूप के कारण फिलहाल कुछ नजर नहीं आ रहा है। लोगों की हालत ऐसी हुई पड़ी है कि दिन तो दिन रात को भी चैन नहीं मिल पा रहा है। दिन में धूप तो रात को उमस खूब परेशान कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे हालात में मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने राहत पहुंचाने का काम किया है। विभाग के अनुसार 10 जून के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है, जिसके चलते 11,12 और 13 जून को बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 11 जून को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली चमक सकती है, 12 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है वहीं 13 जून को बादल छाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इससे पहले आज बुधवार को भी शाम के समय हल्के बादल छाने से शाम को थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि तापमान 44 डिग्री पार रहने की ही संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी गर्मी ने लोगों को खूब सताया है। पिछले कई दिनों की तरह मंगलवार को भी दोपहर के समय बाजार व सड़कें खाली नजर आईं। मौसम विभाग अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार शुक्रवार को 43/30, शनिवार और रविवार को 43/29, सोमवार को 43/31 और मंगलवार को 43/32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed